How to Grow Mushrooms at Home

घर पर मशरूम कैसे उगाएँ​

Prepare the Growing Room

ग्रोइंग रूम तैयार करें


Clean and prepare the growing room properly. Set up bamboo racks with sufficient space between them for proper airflow and easy handling of the bags.

सबसे पहले ग्रोइंग रूम को अच्छी तरह साफ करके तैयार करें। कमरे में बाँस के रैक इस तरह लगाएँ कि बैग्स के बीच पर्याप्त जगह रहे, जिससे हवा का सही प्रवाह और बैग्स को संभालना आसान हो।

Bag Pressing & Spawn Top-Up

बैग प्रेसिंग और स्पॉन टॉप-अप


Add the remaining 25% spawn to the compost bags. Press and thump the bags properly to distribute the spawn evenly throughout the compost.

कम्पोस्ट बैग में बचा हुआ 25% स्पॉन डालें। इसके बाद बैग को अच्छी तरह प्रेस और थम्पिंग करें, ताकि स्पॉन पूरे कम्पोस्ट में समान रूप से फैल जाए।

Cover the Bags

बैग्स को पॉली शीट या तिरपाल से ढकें


Cover the bags with a poly sheet to maintain the required temperature and CO₂ level during the initial growth stage.
Target Conditions:
🌡️ Temperature: 26–28°C
💨 CO₂: 8,000–10,000 ppm

शुरुआती ग्रोथ के दौरान आवश्यक तापमान और CO₂ स्तर बनाए रखने के लिए बैग्स को पॉली शीट से ढकें।
लक्षित परिस्थितियाँ:
🌡️ तापमान: 26–28°C
💨 CO₂: 8,000–10,000 ppm


⚠️ Safety / सावधानी
Ventilate the room properly and ensure CO₂ levels are at a safe level before entering.
कमरे में प्रवेश करने से पहले उसे अच्छी तरह वेंटिलेट करें और CO₂ का स्तर सुरक्षित होने की पुष्टि करें।

Open the Bags & Apply Casing

बैग खोलें और केसिंग डालें


After approximately 12 days, open the bags and apply a good-quality casing layer evenly over the surface.

लगभग 12 दिनों के बाद बैग्स को खोलें और उनकी सतह पर अच्छी गुणवत्ता की केसिंग समान रूप से डालें।

Ruffling

रफलिंग करें


After 6–7 days of casing, once the mycelium has spread well throughout the bags, it is time for ruffling. Gently break and distribute the mycelium within the casing layer to encourage uniform growth.

केसिंग के 6–7 दिन बाद, जब मायसीलियम बैग्स में अच्छी तरह फैल जाए, तब रफलिंग करें। केसिंग की सतह पर मौजूद मायसीलियम को हल्के तरीके से तोड़कर समान रूप से फैलाएँ, ताकि फसल का विकास एकसमान हो।

⚠️Safety / सावधानी
Ventilate the room properly and ensure CO₂ levels are at a safe level before entering.
कमरे में प्रवेश करने से पहले उसे अच्छी तरह वेंटिलेट करें और CO₂ का स्तर सुरक्षित होने की पुष्टि करें।

Covering

कवरिंग / बैग को ढक दें


Approximately 4 days after ruffling, cover the bags with newspaper or another suitable paper covering.

रफलिंग के लगभग 4 दिनों बाद, बैग्स को न्यूज़पेपर या किसी उपयुक्त पेपर से ढक दें।
यह स्टेज आवश्यक नमी और माइक्रोक्लाइमेट बनाए रखने में मदद करती है।

⚠️Safety / सावधानी
Ventilate the room properly and ensure CO₂ levels are at a safe level before entering.
कमरे में प्रवेश करने से पहले उसे अच्छी तरह वेंटिलेट करें और CO₂ का स्तर सुरक्षित होने की पुष्टि करें।

Airing & Temperature Reduction

एयरिंग और तापमान कम करना


Immediately after covering, start airing the room and gradually reduce the bag temperature to the required level.
🌡️ Target Bag Temperature: 16–18°C

कवरिंग के तुरंत बाद कमरे की एयरिंग शुरू करें और बैग्स का तापमान धीरे-धीरे आवश्यक स्तर तक कम करें।
🌡️ लक्षित बैग तापमान: 16–18°C

Pinhead Formation / Cropping

पिनहेड बनना शुरू होना / फसल तैयार होना


After approximately 14 days, pinheads will begin to develop and the bags will start filling with the developing crop.

लगभग 14 दिनों के बाद, बैग्स में पिनहेड बनना शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे फसल विकसित होने लगेगी।
इस चरण में तापमान, नमी और ताज़ी हवा के आदान-प्रदान को सही स्तर पर बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

Harvest

मशरूम की कटाई


Approximately 2–4 days after pinhead development, the mushrooms will reach the appropriate stage for harvesting. Harvest them carefully to maintain freshness and quality.

पिनहेड बनने के लगभग 2–4 दिनों बाद, मशरूम हार्वेस्टिंग के लिए उपयुक्त अवस्था में पहुँच जाते हैं। ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मशरूम की सावधानी से कटाई करें।

Packing & Marketing

पैकिंग और बिक्री


After harvesting, pack the mushrooms according to the requirements of your target market. Use punnets or PP packaging as suitable, and take your fresh mushrooms to the market for sale.

हार्वेस्टिंग के बाद अपने टारगेट मार्केट की आवश्यकता के अनुसार मशरूम की पैकिंग करें। जरूरत के अनुसार पनेट या PP पैकिंग का उपयोग करें और ताजे मशरूम को बाजार में बिक्री के लिए भेजें।

Need Help With Your Mushroom Growing Setup?

अपने मशरूम ग्रोइंग सेटअप में मदद चाहिए?


Contact us for guidance regarding room preparation, rack setup, compost bags, casing and mushroom cultivation.

रूम की तैयारी, रैक सेटअप, कम्पोस्ट बैग, केसिंग और मशरूम खेती से जुड़ी सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।

Scroll to Top